Skip to main content

World Best Jokes In Hindi,Funny Jokes

Teacher & Student Jokes In Hindi


◆(एक बार पप्पू स्कूल में लेट आया तो टीचर ने उसे गुस्से में पूछा)


टीचर- पप्पू तुम आज इतना लेट क्यों आए हो

पप्पू- टीचर मेरे मम्मी पापा के बीच में झगड़ा हो रहा था!

टीचर- अगर तुम्हारे मम्मी पापा के बीच में झगड़ा हो रहा था तो तुम वहां क्या कर रहे थे?

टीचर- में अपनी एक्सेसरीज का इंतजार कर रहा था इसलिए स्कूल में लेट हो गया

टीचर- मतलब!कहना क्या चाहते हो तुम?

पप्पू- टीचर मेरा बेल्ट पापा के पास था और मेरा जूता मम्मी के पास था इसीलिए मुझे स्कूल में लेट हुआ!



◆(एक दिन स्कूल में एक बच्चे का दाखिला हुआ,तो मास्टरजी ने पहले दिन उससे पूछा)

मास्टर- तुम्हारा नाम क्या है?

बच्चा- दिवाला!

मास्टर- क्या? यह कैसा नाम है! ऐसा नाम क्यों रखा?

बच्चा- क्योंकि मास्टर में दिवाली के दिन पैदा हुआ था और मेरे पापा कहते हैं कि “जब से तू पैदा हुआ है हमारा तो दिवाला ही निकल गया है”इसीलिए मेरा नाम दिवाला रखा है

(मास्टर बेहोश)



◆(एक दिन टीचर ने पप्पू का टिफिन खा लिया और पप्पू से बोला,”पप्पू घर जाकर मेरा नाम तो नहीं बोलोगे ना”!)

“पप्पू ने बड़े मासूमियत के साथ जवाब दिया”

पप्पू- नहीं टीचर जी,’मैं कह दूंगा कि मैंने एक भिखारी को खाना दे दिया’!

(टीचर अभी भी बेहोश है)



◆टीचर- पप्पू तुमने आज भी होमवर्क नहीं किया,क्यों करता है तू ऐसे बोलो तुम्हें क्या सजा दूं?

पप्पू- टीचर जी,सजा के तौर पर वो जो रोल नंबर 4 वाली है ना उससे मेरी शादी करा दो बड़ी मेहरबानी होगी जब से उसे देखा हूं ना दिन में चैन है ना रात में नींद!मेरे होमवर्क ना करने की वजह भी वही है,मेरा सब कुछ’मेरा आज मेरा कल मेरा परसों सब कुछ वही है’! बस मेरी शादी करा दो बड़ी मेहरबानी होगी!

(पप्पू अभी फिलहाल अस्पताल में है)


◆(क्लासरूम में)

पप्पू-टीचर मुझे सूसू आई है मैं जाकर आउ

टीचर-बिल्कुल नहीं चुप चाप बैठे रहो,अभी थोड़ी देर पहले तो जाकर आए थे ना

पप्पू-आप भी तो थोड़ी देर पहले लेक्चर देकर गई थी ना

(टीचर अभी भी बेहोश है)


◆(टीचर पप्पू से)

टीचर- पप्पू तुम इस देश के कौन हो

पप्पू- मैं हूं कौन मैं हूं कौन मैं हूं मैं हूं मैं हूं डॉन डॉन डॉन डॉन

(फिलहाल तो पप्पू अभी अस्पताल में है)


◆(टीचर ने पूछा पप्पू से)

टीचर- पप्पू तुम कल स्कूल क्यों नहीं आए बताओ?

पप्पू- क्यों टीचर जी, जो कल आए थे उनको क्या सरकारी नौकरी मिल गई क्या

(पप्पू अभी स्कूल में झाड़ू मार रहा है)


◆(पप्पू के पापा पुलिस में थे और वह अपने पापा की बंदूक स्कूल में लेकर आया)

टीचर गुस्से में पप्पू से बोली/

टीचर- पप्पू यह क्या है?

पप्पू- टीचर यह मेरी दादी है.

टीचर- क्या ? वो कैसे?

पप्पू- अक्सर मेरे पापा कहते हैं कि हमें सिखाया गया था कि यह बंदूक हमारी मां है तो उसके हिसाब से यह बंदूक मेरी दादी हुई ना

(टीचर अभी भी कोमा में है)


Best Attitude Status For Whatsapp



◆(टीचर क्लासरूम में बच्चो से)

टीचर- बच्चो बताओ, सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर कौन सा है?

पप्पू-सबसे तेज दौड़ने वाला जानवर पोपट है.

टीचर- मूर्ख तेरा बाप क्या करता है?

पप्पू- सीरियल किलर है

टीचर- शाबास!

लिखो बच्चो पोपट!



◆टीचर- “किसी ऐसी जगह का नाम बताओ जहा पर बोहत सारे लोग होने के बावजूद भी शांती बनी रहती है?”

पप्पू- Exam Hall…

टीचर- बेहोश!



◆टीचर- “बच्चों आज मैं आपको कुछ सवाल पूछूंगी आप उसके सही सही जवाब दे देना”

पप्पू- 1 मिनट टीचर,”आज ना तो कोई सवाल होगा और ना ही कोई जवाब देगा”

टीचर- क्यों?

ऐसा क्यों बोल रहे हो पप्पू क्या हुआ बोलो

पप्पू- आपका पप्पू आज “सीरियस मूड” में है!

(दे थप्पड़ पे थप्पड़)


◆टीचर पप्पू से

टीचर- ‘पप्पू तुम कल लेक्चर में क्यों नहीं थे बोलो ‘?

पप्पू- टीचर,”मेरे बारे में इतना मत सोचना मैं स्कूल में आता हूं लेक्चर में नहीं”!

(पप्पू फिलहाल अभी कोमा में गया है)


◆टीचर- बच्चों ‘जो सुन नहीं सकता बोल नहीं सकता उसको हम क्या कहेंगे’?

पप्पू- कुछ भी बोल दो टीचर वह क्या खाक सुनेगा और बोलेगा तो कुछ भी नहीं.


◆पप्पू गया था स्कूल,

टीचर से हो गई भूल,

मारकर पप्पू को वह हो गया कूल,

पप्पू के अंदर आया चुलबुल,

गया वो शमशान,

टांगकर टीचर की फ़ोटो,

बोला दोस्तों “He Will Coming Soon”!



◆टीचर- “बच्चो बताओ देश मे सबसे तेज़ पुलिस कहा पर होती है”?

पप्पू- टीचर देश मे सबसे तेज पुलिस ‘सावधान इंडिया’ और ‘क्राइम पेट्रोल’ में होती है

टीचर- वो कैसे?

पप्पु- केस कितना भी बड़ा क्यों ना हो वो एक घंटे में सॉल्व कर देते है.

टीचर बेहोश!


◆टीचर- बच्चो अगर सच्चे दिल से भगवान से कुछ मांग लो तो आपकी हर इच्छा पूरी होती है!

पप्पू- “रहने दो टीचर अगर वाकई में ऐसा होता तो आज मैं आपका दामाद होता”!

(दे थप्पड़ पे थप्पड़)


◆टीचर- बच्चो जो गलती तुमने नही की होगी उसकी सजा तुम्हे कभी नही मिलेगी!

पप्पू- मन में ही (अच्छा हुआ मैंने होमवर्क नही किया आज)


◆टीचर- पप्पू तुम इस बार भी fail हो गए

पप्पू- मैंने तो सारी पर्चियां लायी थी टीचर लेकिन प्रश्न ही नए दिख रहे थे मुझको


◆मास्टर- बच्चो इस मुहावरे का अर्थ बताओ,”अपनी ही पैरों पर कुल्हाड़ी मार लेना”!

पप्पू- पत्नी को मायके जाने से मना कर देना

मास्टर- बस कर पगले रुलाएगा क्या

(पप्पू ने आज मास्टर जी को रुला दिया)


◆(पप्पू का स्कूल में पहला दिन था तो टीचर ने पप्पू से पूछा)

टीचर- पप्पू आज तुम्हारा स्कूल में पहला दिन है,” जो पूछना है पूछ सकते हो स्कूल के बारे में”!

पप्पू- टीचर इस स्कूल में कितनी लडकिया सिंगल है?

(आज पप्पू का स्कूल में पहला और आखरी दिन हुआ)


◆मास्टर- बच्चो बताओ गलती होने पर माफी मांगने वाले को हम क्या कहेंगे?

पप्पू- ईमानदार!

मास्टर- शाबास!”अब बताओ गलती होने के बावजूद माफी ना मांगने वालों को क्या कहते हैं?

पप्पू- पत्नियां!

मास्टर- (बस कर पगले अब इतना भी मत रुला)


◆(एक बार मास्टर जी होटल में खाना खाते वक्त उठक बैठक कर रहे थे तो वेटर ने उनसे पूछा)

वेटर- आप खाना खाते वक्त उठक-बैठक क्यों कर रहे हो?

(मास्टरजी ने कहा)

मास्टर- अपने काम से काम रखो हम”PT”के मास्टर है



◆टीचर- पप्पू बताओ भारत के पहले राष्ट्रपति कौन थे?

पप्पू- पता नहीं टीचर!

टीचर- ऐसे कैसे पता नहीं पढ़ाई पर ध्यान दो तो पता चल जाएगा!

पप्पू- अच्छा टीचर यह बताओ कि ‘रमेश कौन है’?

टीचर- मुझे नहीं पता

पप्पू- जरा अपनी बेटी पर ध्यान दो तो पता चल जाएगा!

(दे थप्पड़ पे थप्पड़).


अगर आपको हमारे यह जोक्स पसंद पसंद आए हो लाइक करें और हमें सब्सक्राइब करें.

धन्यवाद.




Comments

Post a Comment

Popular posts from this blog

Friendship status in hindi!दोस्ती स्टेटस हिंदी में

Dosti Shayri In Hindi For Facebook बेस्ट फ़्रेंडशिप स्टेटस फ़ॉर फ़ेसबुक और व्हाट्स एप.चलिये शुरू करते है!

APJ Abdul kalam thoughts in hindi! ए पी जे अब्दुल कलाम जी के प्रेरक विचार

A.P.J Abdul Kalam Quotes! ए पी जे अब्दुल कलाम जी के प्रेरक विचार . Quotes-१ शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का।